मंडी: परी शर्मा – सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के राकेश जम्वाल ने कांग्रेस के सोहन लाल ठाकुर को करारी शिक्सत दी है। राकेश जम्वाल 8125 मतों से विजयी रहे है। राकेश जम्वाल को 29432 वोट पड़े, सोहन लाल को 21307 वोट , वहीं आम आदमी पार्टी की पुजा वर्मा को 148, आजाद प्रत्याशी अभिषेक ठाकुर को 14704 मत पड़े, बहुजन समाज पार्टी के 275, सैनिक समाज पार्टी के ठाकुर सिंह को 195, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के रण विजय सिंह को 90 आजाद उम्माीदवार टेक चंद को 149 और आजाद उम्मीदवार हेत राम को 140 मत पड़े। 211 लोगों ने नोटा दबाया तो 90 मत रिजेक्ट हुए है।
सुंदरनगर विधानसभा में BJP ने कांग्रेस को हराया 8125 मतों से राकेश जम्वाल रहे विजयी
Leave a comment
Leave a comment
