बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा के नेतृत्व में और पूर्व मंत्री राजेंदर गर्ग जिलाध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान की उपस्थिति में सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने चम्बा जिला के सलूणी में हुई युवक की निर्मम ह+त्या के संदर्भ में बिलासपुर सर्किट हाउस से लेकर जिलाधीश कार्यालय तक जलूस निकाला । इस दौरान जिलाधीश को इस बारे में ज्ञापन दिया ।
रणधीर शर्मा ने कहा कि चम्बा जिला के सलूणी में 25 साल के युवक मनोहर लाल की निर्मम हत्या कर दी गयी और उसके शव के टुकड़े कर नाले में फेंक दिया गया ।उन्होंने कहा इस नृशंस ह+त्या में एक विशेष समुदाय के परिवार की संलिप्तता पाई गई है । इस घटना को झूठी कहानी से जोड़कर पुलिस प्रशासन द्वारा अरोपिंयों के खिलाफ घटना होने के बाद जो कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी उसमे प्रशासन नाकाम रहा है, जिस कारण इस परिवार ने कई साक्ष्य मिटाने का प्रयास भी किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बाहुबली ने सेंकडो बीघा सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर रखा है । भाजपा ने मांग की गयी है कि इस दर्द+नाक घटना की जाँच एनआईए से करवाई जाए और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए ।सरकार इस से पूर्व हुई गुमशुदगी की घटनाओं की छानबीन के लिए विशेष टीम गठित करे ।
