संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश में चंबा में हुई मनोहर की ह+त्या को लेकर सियासत गरमा गई हैं। भाजपा इस मामले को लेकर सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। शनिवार को प्रदेश भर में भाजपा की ओर से हर जिला में धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा इस मामले की जांच एनआईए से करवाने की मांग कर रही हैं। साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर इस मामले को दबाने के आरोप भी भाजपा की ओर लगाए जा रहे हैं।
शनिवार को भी राजधानी शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर भाजपा की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सुरेश भारद्वाज ने कहा कि चंबा,जम्मू कश्मीर के साथ लगता है और वहां पर आतं+की घट+नाएं आए दिन होती रहती हैं, ऐसे में वहां पर एक युवक की विशेष समुदाय की ओर से निर्म+म ह+त्या कर दी जाती है और इस मामले को लेकर सरकार गं+भीर नहीं नजर आ रही हैं।
श+व के टुक+ड़े करके बोरी में भर कर फेंक दिए गए। प्रदेश सरकार पुलिस विभाग इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके चलते लोगों में काफी रो+ष हैं। बीते दिन नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष उस पी+ड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे लेकिन उन्हें उनसे मिलने तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह अपने भाषणों में जगह-जगह कहते हैं कि उन्होंने प्रदेश में 95 फ़ीसदी हिंदू आबादी वाले लोगों को हराकर सत्ता हासिल की हैं। उनके बोलने का मतलब यही था और उसी का यह परिणाम है कि एक युवक को अपनी जान गवांनी पड़ी।
उन्होंने कहा कि इस मामले की हर तरह से जांच की जानी चाहिए और इसके लिए इस मामले की जांच एनआईए से करवाई जाए ताकि उस ह+त्यारे के तार कहां जुड़े हैं उसका खुलासा हो सके। उन्होंने कहा कि इस मामले कि एनआईए से जांच करवाने को लेकर आज प्रदेश भर में भाजपा धरना प्रदर्शन कर रही हैं।
