By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा के पास नहीं कोई मुद्दा बिना तथ्यों के कर रहे बयानबाज़ी: मुख्यमंत्री
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > भाजपा के पास नहीं कोई मुद्दा बिना तथ्यों के कर रहे बयानबाज़ी: मुख्यमंत्री
himachalpolitical

भाजपा के पास नहीं कोई मुद्दा बिना तथ्यों के कर रहे बयानबाज़ी: मुख्यमंत्री

admin
admin 5 Min Read
Updated 2023/04/11 at 5:31 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के प्रवास के दूसरे दिन सेरा विश्राम गृह में आए हुए विभिन्न प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और जन समस्याएं सुनी । इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुलाकात कर जिला हमीरपुर में चलाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की रिपोर्ट लेने के साथ ही कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। रेस्ट हाउस में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से उठाए गए सवालों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मंडी जिला भी हिमाचल प्रदेश का हिस्सा हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में वहां कोई विकास नहीं करवाया और अब कांग्रेस सरकार पर भेदभाव करने के आरोप लगा रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से मंडी में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार पर उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बजट के बाद भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए अब नेता प्रतिपक्ष बिना तथ्यों के ही बयानबाजी करने पर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कभी हेलीकॉप्टर का मुद्दा तो कभी अर्थव्यवस्था की बदहाली की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 6000 करोड़ का जो कर्ज़ हाल ही में लिया गया हैं वह पूर्व सरकार के समय ली गई देनदारियों के लिए ही इस्तेमाल किया गया।
मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर किराए पर लेने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व सरकार के समय का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के चलते सरकार से नए हेलीकॉप्टर के बारे में पूछा गया हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के समय पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को सही करने में समय लगेगा और सरकार विकास पर भी अपना पूरा ध्यान देगी।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से सीपीएस की नियुक्ति व प्रदेश की आर्थिक बदहाली पर उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि सीपीएस की नियुक्तियों से बदहाली नहीं होती हैं आर्थिक बदहाली खर्चे के सही इस्तेमाल ना होने के चलते हुए हुई है जो कि पूर्व सरकार ने की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने नियमों में संशोधन करके ही सीपीएस की नियुक्ति की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता केवल लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।
वहीं शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के स्कूलों में शिक्षा देने की स्थान पर विभिन्न दूसरे स्थानों पर काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में शिमला जाने के बाद शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग से रिकॉर्ड तलब किया जाएगा।
हर व्यक्ति को मतदान करने का अधिकार 
भाजपा की ओर  नगर निगम शिमला में वोटर लिस्ट में धांधली के आरोपों पर उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में वहां रहने वाले हर व्यक्ति को मतदान करने का अधिकार है और उसी के तहत नए नामों का पंजीकरण करवाया जा रहा हैं जो गलत नहीं हैं
मंडी विश्वविद्यालय में नियुक्तियों की हो रही जांच, होगी कार्रवाई
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में नियुक्तियों की जांच पर उठाए जा रहे सवालों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास इस मुद्दे को लेकर विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुई थी जिस पर जांच की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल एक क्षेत्र का नहीं होता है जबकि पूरे राज्य का होता है और केवल अपने चहेतों को एडजेस्ट करने के लिए इसे स्थापित नहीं किया जाता हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर गहनता से जांच कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी ने गलत काम किया होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।
TAGGED: BJP, Chief Minister, facts, hamirpur, issue, statements
admin April 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस 15 अप्रैल से शुरू करेगी जय भारत सत्याग्रह: प्रतिभा सिंह
Next Article कांग्रेस के सौ दिन के कार्यकाल पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने उठाए सवाल, माफिया राज को संरक्षण देने की कही बात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?