राकेश,ऊना: कुटलैहड़ को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार की ओर से जहां पर अनेक विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया। कुटलैहड़ को टूरिज्म की दृष्टि से आगे बढ़ाने के लिए वाटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में बहुत ज्यादा काम किया गया है और हल्के को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए भाजपा ने अनेकों कदम उठाए थे,लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में कांग्रेस की ओर से दी गई गारंटीयां भी पूरी नहीं हो पाई हैं। आज हालत यह हैं की कुटलैहड़ विधानसभा में माफिया राज को संरक्षण मिल रहा हैं। यह बात बीजेपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कवर ने मंगलवार को ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा ओर कहा की कुटलैहड़ विधानसभा में माफिया राज को संरक्षण मिल रहा है जिस कारण अवैध कटान हो रहा हैं,सरकारी भूमि से खैर के पेड़ों को काटा जा रहा हैं। वन माफिया, भू माफिया व माफिया बुलंदियों पर हैं। शराब माफिया का बोलबाला हैं। इन सभी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं। उन्होंने कहा है की उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी अवैध माइनिंग हो रही हैं जो की बहुत चिंता का विषय हैं।उन्होंने कहा की वह मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि इन तमाम मामलों की जांच की जाए और अवैध गतिविधि में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
वीरेंद्र कंवर ने शैली हैंडोला सड़क पर गोलमाल होने का भी आरोप लगाया हैं। उन्होंने इसको लेकर जो टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई है उस पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में पहले कम लागत और फिर दोबारा टेंडर ज्यादा लागत दर्शाए जाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व मंत्री ने कहा की मौजूदा विधायक की ओर से विधानसभा में गोविंद सागर झील में मछलियों का कम उत्पादन और बकरियों में घोटाला के आरोप लगाए थे और उसकी जांच की जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा है कि सरकार इस मामले में जांच करें और अगर जांच में कुछ भी नहीं निकल कर आता है तो आरोप लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करें।
