मंडी/परी शर्मा: मंडी जिला की 10 विधानसभा क्षेत्रों में से सदर विधानसभा क्षेत्र में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापिस नहीं लिया है। यहां 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। वहीं आज इन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी जारी कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन वापिस लेने का दिन था। बता दें कि प्रत्याशी 3 बजे तक नामांकन वापिस ले सकते थे, लेकिन मंडी सदर से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापिस नहीं लिया है।
यहां 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान हैं। वही आज इन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी जारी कर दिए गए हैं। सदर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल शर्मा का चुनाव चिन्ह कमल, कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर का चुनाव चिन्ह हाथ, बहुजन समाजवाद पार्टी के चेतराम को हाथी, आम आदमी पार्टी से श्याम लाल को झाडू, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार को बांसुरी, आजाद उम्मीदवार में मेजर खेम चंद ठाकुर का चुनाव चिन्ह गैस सिंलेडर, प्रवीण शर्मा को ऑटो रिक्शा, राजीव कुमार को टेलीफोन, और लक्ष्मेदर सिंह को सेब चुनाव चिन्ह दिया गया है।
