मंडी,धर्मवीर(TSN)-चिट्टे के काले कारोबार में संलिप्त अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का मंडी पुलिस का अभियान लगातार जारी है।ताजा मामले में मंडी पुलिस की एसआईयू की टीम ने एक और चिट्टा सप्लायर को 13.2 ग्राम के दबोचा है।एक हफ्ते के भीतर एसआईयू की टीम को यह दूसरी कामयाबी मिली है।पकड़ा गया आरोपी युवक मंडी शहर के रामनगर का रहने वाला है।मंडी शहर के लोअर बिजनी में नाके के दौरान एसआईयू से एचआरटीसी बस की चेकिंग के दौरान इस युवक को धर दबोचा है।सदर थाना की टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पिट्ठू बैग में छिपाकर रखा था चिट्टा
मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम को एसआईयू की टीम मंडी पठानकोट नेशनल हाईवे पर लोअर बिजनी के पास नाके पर मौजूद थी।इस दौरान टीम ने जोगिंदर नगर से मंडी की ओर आ रही एचआरटीसी की बस को चेकिंग के लिए रोका। जिसके बाद तलाशी लेने पर बस में सवार युवक से 13.2 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।आरोपी युवक पिट्ठू बैग में छिपाकर यह चिट्टा ले जा रहा था।पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान 28 वर्षीय शिवम,निवासी रामनगर के रूप में हुई है।एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।उन्होने बताया कि पकड़े गए आरोपी को वीरवार को न्यायलय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।आरोपी चिट्टे की सप्लाई कहां से लेकर आया था और किसे यह चिट्टा बेचा जाना था,इसकी पूछछात जारी है।मंडी पुलिस का नशे के काले कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। संलिप्त अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जाएगा।
