भावना,शिमला: भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर 62 उम्मीदवारों की सूची बीते कल जारी की है । भाजपा ने कई नए चहेरे इस बार चुनावी मैदान में उतारे है। इस बार भाजपा ने भरमौर सीट पर सिटिंग विधायक जिया लाल का टिकट काट कर प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएसमी के एमएस ओर न्यूरोसर्जन डॉ.जनकराज को टिकट दी है। टिकट मिलते ही जनकराज बुधवार को भाजपा की सदस्यता लेने पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां भाजपा उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज ओर पायल वैद्य की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ओर भाजपा आलाकमान का टिकट के लिए आभार जताया।
डॉ.जनकराज ने कहा कि भाजपा आलाकमान ने जो भरोसा उन पर जताया है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे ओर भरमौर-पांगी की जनता के आशीर्वाद से इस सीट पर जीत दर्ज करेंगे। भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जनक राज ने कहा कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधा के क्षेत्र में काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी के संभावित उम्मीदवार और पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि सूखा पेड़ ना तो छाया देता है और न ही फल। ऐसे में जनता अब उगते सूरज के साथ चलेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा के साथ चलने का मन बना चुकी है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क की बेहतर सुविधा के लिए भाजपा का साथ दें।
बता दे डॉ जनकराज की परिवारिक पृष्ठ भूमि ग़ैर राजनीति है। डॉ. जनकराज 2018 में आइजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी बने थे और वहीं से प्रोफेसर बन गए है। डॉ . जनकराज जनजातीय क्षेत्र भरमौर के रहने वाले है और चंबा के जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल से शिक्षा ग्रहण की है । इसके बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से एमबीबीएस , एमएस और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से एमसीएच किया है,जिसके बाद टांडा मेडिकल कालेज में सेवाएं देने के बाद आइजीएमसी अस्पताल में लंबे समय से सेवाएं दे रहे थे और 2018 में उन्हें एमएस के पद पर तैनात किया गया।
