हमीरपुर (अरविंदर सिंह): हमीरपुर के सुजानपुर सहित अन्य क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली को सफल बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। भाजपा कार्यकर्ता अपने प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में इन तैयारियों जुट गई है। प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी एवं युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्षा नरेंद्र अत्री ने बताया कि भाजपा कोर कमेटी में भाजपा की आगामी रणनीति के बारे में फैसले लिए गए है। उसी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों का प्रस्ताव भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि न केवल प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता बल्कि प्रदेश की आम जनता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैलियों के प्रति उत्साहित है। वहीं इन रैलियों के सफल आयोजन के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई है।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है और कांग्रेस की ओर से भाजपा पर ईडी के दुरप्रयोग के आरोप पर नरेंद्र अत्री ने कहा कि आजादी के उपरांत अधिकतर सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पार्टी बौखला गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विपक्ष में रहने की आदत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमेशा देश के आम नागरिक की दशा सुधारने के लिए प्रयासरत रहते है। वहीं विश्व मानपटल पर देश की छवि को निखारने के लिए भी अग्रसर रहते है जिसे कांग्रेस बर्दास्त नहीं कर पा रही है।
