ऊना(राकेश): ऊना के चिंतपूर्णी में एक बड़ा बस हादसा हो गया। जहां माता के दर्शनों के लिए मध्यप्रदेश से आए श्रद्धालुओं की बस चिंतपूर्णी और मुबारकपुर में बीच हादसे का शिकार हो गई। यह बस सड़क पर पलट गई जिससे बस में सवार 8 लोगों को चोटें आई है। सभी घायलों को अंब के क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बस पलटने का वजह ड्राइवर का बस पर से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।
गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। बता दें कि यह सभी बस मध्यप्रदेश से चिंतपूर्णी माता रानी के दर्शनों के लिए आई थी और दर्शनों के बाद वापिस मध्यप्रदेश जा रही थी। बस में करीब 40 लोग सवार थे।
