शिमला: शिमला जिला में नशे का कारोबार थमने का नाम नही ले रहा है आए दिन बढ़ता जा रहा है पुलिस नशे के साथ लोगों को गिरफ्तार कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने बेरियर के समीप बस में चिट्टे के साथ धर्मशाला निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया।
आरोपी से 11,78 ग्राम चिट्ठा बरमाद किया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी और बालूगंज थाने की एसआईयू टीम ने बस में तलाशी ली टी आरोपी से चिट्टा बरमाद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि यज चिट्टा कहा से लाया था और किसे बेचा जा रहा था।
