मंडी : परी शर्मा- प्रदेश की कांग्रेस सरकार लोगों के सपने को पूरा करना जानती है। ये बात मुुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को अपने मंडी जिला के दौरे के दौरान मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सुंदरनगर में कही।
सीएम सुक्खू ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा मात्र राजनीतिक फायदे के लिए संस्थानों को खोला गया था। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही । मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को पहली बार जिला मंडी के दौरे पर मौजूद हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खू रविवार को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का मंडी में शुभारंभ भी करेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवरात्रि के पावन अवसर पर पहली बार जिला मंडी का दौरा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि शिवधाम बनाने से पहले सरकार को बजट का प्रावधान करना चाहिए था। किसी भी योजना को पूरा करने के लिए उसके लिए बज्र का प्रावधान करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार के लिए अच्छे शासन की जरूरत होती है और भाजपा सरकार का 5 वर्ष का कार्यकाल बहुत अधिक कमजोर था। पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा बिना बजट के संस्थानों को खोल दिया था , जहां स्टाफ तक मौजूद नहीं था।
