संजीव महाजन,नूरपुर: जसूर तलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैहन के पास रविवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया हैं। यहां एक कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार निवासी हाडा, की प्रिया मनकोटिया उम्र 30 वर्ष पत्नी मनोज मनकोटिया, पंचायत वडी वतराहण , तहसील फतेहपुर ,जिला कांगड़ा अपने परिवार सहित शिवरात्रि के महोत्सव के एक कार्यक्रम समागम में भाग लेने के लिए गए हुए थे। समागम में भाग लेने के उपरांत घर वापस आ रहे थे,लेकिन अपने घर से मात्र 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर पीछे ही जसूर तलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैहन के पास कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी है जिससे महिला की मौत हो गई हैं।
बताया जा रहा हैं कि उक्त परिवार बच्चों सहित गाड़ी में सफर कर रहा था ओर कार की जोरदार टक्कर से कार ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई जिससे महिला की मौत हो गई । महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और खुशियां मातम में बदल गई हैं,पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी हैं।
