By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: दल बदल की चैंपियन बन गई है भाजपा,डूबते जहाज को बचाने के लिए कर रही ऐसा काम: राजेंद्र जार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > दल बदल की चैंपियन बन गई है भाजपा,डूबते जहाज को बचाने के लिए कर रही ऐसा काम: राजेंद्र जार
himachalpoliticalpolitical

दल बदल की चैंपियन बन गई है भाजपा,डूबते जहाज को बचाने के लिए कर रही ऐसा काम: राजेंद्र जार

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/08/19 at 12:30 PM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: कांग्रेस के दो विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है ओर भाजपा पर अपने डूबते जहाज को बचाने के लिए दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने के आरोप लगा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष राजेंद्र जार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस के दो विधायक भाजपा में शामिल हुए ओर भाजपा नेतृत्व इसे अपनी राजनीतिक उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रही है। भाजपा जो दल बदल की कभी चिरविरोधी रही है वह आज सभी अपने नैतिक मूल्यों और झूठे आदर्शों की झूठी दुहाई देने वाला यह संगठन आज दलबदल का चैंपियन बन चुका है।

उन्होंने कहा कि जहां तक दो विश्वासघाती विधायकों का प्रश्न है उनकी आधारभूत विचारधारा और पृष्ठभूमि भाजपा की ही रही है और एक तरह से उनकी अपने पुराने घर में वापसी हुई है। प्रदेश भाजपा नेतृत्व अपने बेड़े को डूबते हुए देख अपने बचाव के लिए हाथ पैर मार रहे है और इस तरह की हरकतें करना स्वाभाविक ही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपने चरित्र के मुताबिक भाजपाई कांग्रेस के कुछ नेताओं के नामों पर झूठा वह भ्रामक प्रचार करने में सक्रिय है कि वह उनके साथ आ रहे है। प्रदेश में भाजपा नेतृत्व इस समय आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की मजबूत स्थिति देख और पार्टी को मिल रहे जनसमर्थन से भयभीत है और सत्ता पाने के लिए किसी भी नैतिक गिरावट की सीमा तक जा सकता है।

उन्होंने कहा की प्रदेश में प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कैडर का मनोबल बहुत ऊंचा है और वर्तमान सरकार के जनविरोधी नीतियों की मार से पीड़ित हर प्रदेश वासी भाजपा से दूरियां बना चुका है । जिला अध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक तौर पर संवेदनशील माना जाने वाला जिला हमीरपुर में कांग्रेस मजबूत खड़ी है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार अपने षड्यंत्रों में स्वयं ही फंसती जा रही है। प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद के गठन पर सरकार की बड़ी फजीहत हो रही है। वहीं जिलाध्यक्ष ने सूचित किया कि कल 20 अगस्त को स्वर्गीय राजीव गांधी की 77 वीं जयंती पर सुबह कांग्रेस कार्यालय हमीरपुर डी.सी.एम हाल में उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे ।

admin August 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article देहलां गांव में तेदुएं की दहशत, जानवरों पर हमला कर कर रहा घायल
Next Article नारी उच्च पाठशाला का मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?