राकेश, ऊना: जिला ऊना के गांव देहलां में तेंदुए की दहशत से ग्रमीण घबराए हुए है। पिछले कई दिनों से तेंदूआ इस गांव में जानवरों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहा है। तेदुएं के इस आतंक से गांव वाले भी डर के साए में जीने को मजबूर है। तेदुएं को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से तीन पिंजरे लगाए गए हैं लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।
वन विभाग की माने तो तेंदुए के हमले के कारण गांव में दहशत का माहौल है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि रात के समय वह घर से बाहर अकेले ना निकले और अकेले घास काटने के लिए ना जाए। लोगों को पंचायत के माध्यम से सूचित किया गया है। वहीं फॉरेस्ट विभाग की ओर से पंचायत से पल-पल की अपडेट ली जा रही है। फॉरेस्ट विभाग ने तेंदुए को कैप्चर करने के लिए सीसीटीवी कैमरे का ट्रैप भी जल्द लगाने की बात कही है।
वहीं स्थानीय लोगों की माने तेंदुए की दहशत से गांव के लोग डरे हुए है। उनके दुधारू पशुओं को बहुत ज्यादा खतरा तेदुएं से है। गांव में छोटे-छोटे बच्चे हैं उनको लेकर वह काफी चिंतित है, हालांकि विभाग ने तीन पिंजरे यहां पर लगा दिए गए हैं लेकिन जब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आता तब तक गांव के लोग डर के साए में जीने को मजबूर है।
