By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विमल नेगी की मौ.त पर भाजपा कर रही ओछी राजनीति : विधायक सुरेश कुमार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विमल नेगी की मौ.त पर भाजपा कर रही ओछी राजनीति : विधायक सुरेश कुमार
himachalpolitical

विमल नेगी की मौ.त पर भाजपा कर रही ओछी राजनीति : विधायक सुरेश कुमार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/04/03 at 6:03 PM
Share

हमीरपुर,अरविन्द सिंह (TSN)-भारतीय जनता पहले 5 और अब 6 भागों में बंटी ये बात भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने सर्किट हाउस हमीरपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी आपस में ही उलझी हुए है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने नशे को लेकर अब अहम भूमिका निभाई है।उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी नशे के मामले में सल्पित पाए गए तो उन्हें तुरंत निष्काशित किया जाएगा।इस अवसर पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा,पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन भारती, कांग्रेस नेता डॉ पुष्पेंद्र वर्मा, बड़सर से कांग्रेस नेता सुभाष ढ़ाढवलिया व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

प्रदेश सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए उठाए ऐतिहासिक कदम

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि इस बार बजट में नशे की रोकथाम व सौदागरों के खिलाफ कड़े कानून लेकर आए है जिसमें मृत्युदंड तक का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के कड़े रुख के चलते पुलिस ने पंजाब सहित नेपाल से मुख्य सौदागरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है जिसके लिए पुलिस बधाई के पात्र है।

विमल नेगी की मौत पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पास प्रदेश में कोई मुद्दा बचा नहीं है इसलिए इस तरह के झूठे हथकंडे अपनाने का काम रही है।उन्होंने कहा कि विमल नेगी की मृत्य दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसकी जांच के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि विमल नेगी के परिजनों ने भी जांच पर संतुष्टि व्यक्त की है।

जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को खुला छोड़ रखा था,

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बजट पर दी गए प्रतिक्रिया पर पलट वार करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि जय राम ठाकुर को बजट फीका ही दिखेगा क्योंकि उन्होंने प्रदेश के खजाने को लुटाने का काम किया था।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के साथ ही अतिरिक्त धन जुटाने के लिए सख्त कदम उठाए है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को खुला छोड़ रखा था जिससे प्रदेश की सम्पदा गलत हाथों में जा रही थी।

राज्य चयन आयोग में भर्ती प्रकिया पर सुरेश कुमार ने कहा कि सरकार ने भर्ती प्रकिया शुरू करने के निर्देश आयोग को दे दिए है और जल्द ही परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन की प्रकिया जारी है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।

TAGGED: Hamirpur MLA suresh kumar
Chandrika April 3, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जाखू मंदिर में बनेगी बहुमंजिला पार्किंग…हनुमान जी की मूर्ति की होगी मुरम्मत
Next Article विमल नेगी मौत मामले में शिमला में भाजपा का कैंडल मार्च, CBI जांच की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

जलवायु चुनौतियों के बीच तकनीक आधारित लोक निर्माण व्यवस्था विकसित करने पर जोर

Ago

फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार और धूल से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?