शिमला,संजु चौधरी(TSN)-HPPCL में कार्यरत चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौ.त को लेकर रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है।भाजपा सीबीआई सरकार से मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रही है।इसी कड़ी में आज शिमला भाजपा ने शेरे ए पंजाब से सीटीओ चौक तक कैंडल मार्च निकाला और विमल नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ सीबीआई जांच की मांग दोहराई।
सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
शिमला शहर के भाजपा प्रत्याशी रहे संजय सूद ने कहा कि विमल नेगी मामले में जब परिवार व प्रदेश के लोग सरकार से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं तो सरकार क्यों सीबीआई जांच से पीछे हट रही है।इससे साफ होता है कि अगर सीबीआई जांच होगी तो सरकार के भ्रष्टाचार का मामला भी सामने आएगा।उन्होंने कहा कि परिवार और सहकर्मी उनके उच्च अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाकर गलत काम करवानी के आरोप लगा चुके हैं ऐसे में परिवार को न्याय मिल सके और जनता का सरकार पर विश्वास बना रहे निष्पक्ष सीबीआई जांच करवाई जानी चाहिए।
