मंजूर पठान, चंबा: विधानसभा चुनाव को लेकर एक और जहां भाजपा के स्टार प्रचारक ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं तो वहीं कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार तेज कर दिया है और इसके लिए आला नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है। मंगलवार को यूपीए सरकार में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री रहे मनीष तिवारी ने कांग्रेस वरिष्ट नेत्री आशा कुमारी के लिए लोगों से समर्थन मांगा।
इस दौरान उन्होंने भौजी विधानसभा क्षेत्र बनीखेत में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और हिमाचल प्रदेश के लोगों ने अपना मूड बना लिया है कि इस बार हिमाचल प्रदेश में बदलाव होगा और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है उससे पूरा हिमाचल परेशान है, लेकिन अब सिलेंडर 1100 हो चुका है। उन्होंने सवाल उठाया कि स्मृति ईरानी अब कहां है,जब कांग्रेस के टाइम में सिलेंडर 400 के करीब पहुंचता था तो समृति ईरानी सड़कों पर पहुंच जाती थी, इस बात को लेकर हल्ला करती थी लेकिन भाजपा महंगाई और बेरोजगारी पर बात करने को तैयार नहीं है। इससे साफ जाहिर होता है कि उन्हें लोगों की चिंता है या नहीं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में बड़ा बदलाव होने वाला है। यह प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंक देंगे और कांग्रेस पार्टी की सरकार को सत्ता में लाएंगे। उसके बाद हिमाचल प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी कम होगी। उन्होंने कहा कि आशा कुमारी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री हैं और आने वाले समय में आशा कुमारी को बहुत बड़ा पद दिया जा सकता है।
