अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर जिला में अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस पार्टी भी जोरों शोरों से प्रचार में जुड़ चुकी है एक और जहां प्रत्याशी चुनावी मैदान में प्रचार प्रसार कर रहे हैं तो वही कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ और आला नेताओं को भी चुनाव पचार प्रसार के लिए मैदान में उतारा है। इस दौरान चुनावी प्रचार प्रसार के साथ ही बयानबाजी का दौर भी खूब चल रहा है कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। वही अब भाजपा की ओर से ओ पी एस के मुद्दे पर अपना रुख बदलने को लेकर कांग्रेस भाजपा को लगातार घेर रही है।
सुजानपुर में भारतीय जनता पार्टी को घेरने का काम कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने किया है। विभिन्न नुक्कड़ सभाओं के दौरान विधायक राजेंद्र राणा ने भाजपा को ओ पी एस, बढ़ती महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर घेरते हुए कहा कि भाजपा इन मुद्दों पर लोगों के बीच जवाब नहीं दे पा रही है।
ओपीएस बहाली को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की ओर दे की जा रही बयानबाजी पर विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि चुनाव हारता देखकर भारतीय जनता पार्टी हर तरह के हथकंडे अपनाने पर उतारू हो गई है। उन्होंने कहा कि ओपीएस के मुद्दे पर मुख्यमंत्री विधानसभा में ही कर्मचारियों को चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं और अब चुनाव जीतने के लिए उनके नेता ओपीएस के मुद्दे पर कमेटी गठित करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में कितना अंतर है यह सभी जानते हैं और आने वाले मतदान के दिवस इसका जवाब भाजपा को मिल जाएगा।
वहीं भाजपा नेताओं की ओर से मंच पर रोने के मुद्दे पर विधायक राजेंद्र राणा ने तंज कसते हुए कहा कि जब जनता रुलाती है तब बुरी तरह रुलाती है। उन्होंने कहा कि अगर निष्काम और निष्पक्ष ढंग से जनता की सेवा की हो तो रोने की बात नहीं होती है। राणा ने कहा कि जब विधायक काम नहीं करता है तो मंच पर रोना ही पड़ता है।
