संजीव महाजन,नूरपुर: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भाजपा गंभीर नहीं है और मात्र चुनावी समय में खोखले दावे भाजपा की ओर से किए जा रहे हैं। ओपीएस के इस मुद्दे को लेकर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने भाजपा को घेरा है। अजय महाजन ने झिकली पलाहडी में नुक्कड़ सभा के दौरान पुरानी पेंशन स्कीम को गंभीर रूप से लेते हुए भाजपा सरकार पर अपना निशाना साधा और कहा की भाजपा की प्राथमिकता में लोगो की समस्यायों की कोई जगह नहीं हैं ।
अजय महाजन ने कांग्रेस पार्टी की ओर से किए गए वादे के अनुसार राज्य में ओपीएस (पुरानी पेंशन स्कीम) को लागू करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा की राज्य स्तर पर ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर काफी दिनों से आंदोलन चल रहे हैं। पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए एक मंच पर सरकारी कर्मचारी एकजुट होने लगे हैं और भाजपा का रवैया स्पष्ट रूप से दिख रहा की पार्टी चुनाव जीतने में लगी हुई हैं, न की प्रदेश की समस्याओं के समाधान और मांगों को पूरी करने में। महाजन ने कहा की पिछले 5 वर्षो में भाजपा ने कुछ नहीं किया और अब वो फिर से अपने खोखले वादों के साथ मैदान में आ खड़ी हुई हैं।
महाजन ने कहा कि बीते कल नूरपुर में मुख्यमंत्री आए जनसभा को संबोधित करते हुए ओपीएस पर जो कह गए हैं कि ओपीएस भाजपा ला सकती है। मगर वह अपने दिए बयान भूल गए जिसमें उन्होंने यह कहा था कि ओपीएस का कुछ नहीं हो सकता है और अगर कर्मचारियों को नेताओं की पेंशन पर एतराज है तो क्यों नहीं कर्मचारी चुनाव लड कर जीतकर विधानसभा में आ सकते। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी वर्ग का मजाक उड़ाया था अब इस बार कर्मचारियों ने मन बना लिया है कि इस बात का जबाव इन्हें मत ना डाल कर दिया जाए ।
अजय महाजन ने कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार ने कुछ दिया है तो सिर्फ खोखले वादें दिए है जिसके कारण लोगो में भाजपा के प्रति अविश्वास बढ़ गया है और आम आदमी का जीवन कठिन हो गया है। अपनी रोजगार सृजन और विकास की पहल पर विशेष जोर देते हुए अजय महाजन ने नूरपुर निवासियों को आश्वस्त किया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क पर ध्यान देने के अलावा रोजगार के नए अवसर उनकी प्राथमिकता रहेगी।
अजय महाजन के झिकली,पलाहडी के खडूर साहिब में नुक्कड़ सभा के दौरान पंजाब के सांसद जसबीर सिंह गिल का भी पूर्ण सहयोग मिला। सांसद जसबीर सिंह गिल ने कहा कि नूरपुर के हर गांव-पंचायत में कांग्रेस की लहर है। 12 नवंबर को यही लहर कांग्रेस को नूरपुर विधानसभा में ही नहीं पूरे हिमाचल प्रदेश में विजयी बनाएगी।
