संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से नूरपुर में एक जनसभा में ओपीएस को केंद्र सरकार की ओर से बहाल करने का प्रलोभन देकर चुनाव आचार सहिंता का उल्लंघन किया गया है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार के पास ओपीएस लागू करने का पांच वर्ष का समय था लेकिन मुख्यमंत्री ने ओपीएस के तहत कर्मचारियों की एक नहीं सुनी। अब मात्र कर्मचारियों को भ्रमित करने के लिए वो कोरी घोषणा कर रहे हैं जिसका किसी भी प्रकार का असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता अब आपकी घोषणा से भ्रमित नहीं होंगे ।
प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि हिमाचल में कांग्रेस की ज़ोरदार हवा चल रही है, जिस कारण मुख्यमंत्री घबराहट में ओपीएस का मुद्दा बार बार मंच पर ला रहे हैं लेकिन अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत।
