हमीरपुर,अरविन्द सिंह (TSN)-भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उषा बिरला ने कहा की महाराष्ट्र में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत एवं भारतीय जनता पार्टी ने लगभग पिछले कई रिकॉर्ड तोड़कर इस बार प्रचंड जीत हासिल की है। उषा बिरला ने कहा जिस तरह से देश व राज्यों में एनडीए की सरकार काम कर रही हैं उससे स्पष्ट होता है कि देश के जनता का विश्वास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की सरकारें जिस तरह से आम जनमानस के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं उसी का नतीजा है कि एनडीए प्रचंड बहुमत से महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रही है।
महाराष्ट्र में एनडीए की जीत में महिलाओं की रही अहम भूमिका,
जिला उपाध्यक्ष उषा बिरला ने कहा कि महाराष्ट्र के अलावा उत्तर प्रदेश के बाय इलेक्शन में भी 9 में से 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड जीत हुई है इसके साथ-साथ असम और बिहार में भी भारतीय जनता पार्टी का अच्छा प्रदर्शन रहा है। बिरला ने कहा कि महाराष्ट्र के साथ झारखंड के चुनाव भी थे जहां पिछली बार की अपेक्षा भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन वे सरकार बनने से चूक गए।
उषा बिरला ने कहा कि इन चुनावों में मिली जीत में महिलाओं का भरपूर योगदान रहा है ।उन्होंने कहा कि जिस तरह से महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना चलाई गई उसका भी एक सकारात्मक परिणाम देखने को इन चावन में मिला है।उषा बिरला ने कहा पूर्व में रहे केंद्रीय मंत्री संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने भी महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव में अहम भूमिका निभाई रही है।उन्होंने कहा कि जिस तरह से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हर मामले में बुरी तरह से परास्त हुई है इन सब मुद्दों को लेकर अनुराग ठाकुर ने भी महाराष्ट्र में प्रेस वार्ता लोगों को कांग्रेस का रवैया दिखाकर जग जाहिर किया।
