By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कॉलेजों की रैंकिंग करने पर विचार कर रही राज्य सरकारः मुख्यमंत्री
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कॉलेजों की रैंकिंग करने पर विचार कर रही राज्य सरकारः मुख्यमंत्री
himachalNews

कॉलेजों की रैंकिंग करने पर विचार कर रही राज्य सरकारः मुख्यमंत्री

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/11/23 at 8:37 PM
Share

शिमला,23 नवंबर (TSN)-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सेंटर ऑफ एक्सीलेंस राजकीय डिग्री कॉलेज संजौली में पूर्व छात्र एसोसिएशन के एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कॉलेज में आर्ट्स ब्लॉक गर्ल्स हॉस्टल और पार्किंग दो वर्ष में तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मैं इसका शिलान्यास करने के लिए आऊंगा। उन्होंने कार्यक्रम का आयोजन करने वाली पूर्व छात्र एसोसिएशन को 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।

राज्य सरकार का गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने पर विशेष जोर

सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने वाले हैं और पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं,जिनके सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के कॉलेजों की रैंकिंग करने पर विचार कर रही हैं।प्रदेश में लगभग 138 कालेज हैं और उनकी रैंकिंग का फार्मूला तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा हम कॉलेजों और सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में सुविधाओं को सुदृढ़ करना चाहते हैं।राज्य सरकार प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने पर बल दे रही है और इस कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं है.उन्होंने कहा कि अगले बजट में बहुत से बदलाव देखने को मिलेंगे तथा इस बजट में शिक्षा के क्षेत्र पर भी विशेष जोर होगा।उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश के संसाधनों को लुटाया, लेकिन वर्तमान सरकार प्रदेश के संसाधनों का लाभ प्रदेश के लोगों को प्रदान करने के लिए प्रयासरत है।

कॉलेज के दिनों को किया याद

पुराने दिनों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा इस कॉलेज में बिताया हुआ समय हमेशा याद रहेगा। मेरे मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने मेरे खिलाफ कॉलेज में चुनाव लड़ा था,लेकिन जीता मैं ही था। सभी छात्र संगठन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया करते थे,लेकिन सबकी सोच संस्थान को मजबूत करने की थी।उन्होंने कहा कि संजौली कॉलेज के विद्यार्थी मेरिट में आते थे और पीएमटी की परीक्षा में भी बहुत से छात्र इसी कॉलेज से पास हुआ करते थे।इस महाविद्यालय का शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा नाम है।उन्होंने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ने की अपील की।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे से दूर रहना चाहिए और राज्य सरकार नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा में नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, बिजली, पानी और अन्य विभिन्न सुविधाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को प्राथमिकता प्रदान कर रही है।

न्यायधीश संदीप शर्मा ने भी ताजा की पुरानी यादें

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीश संदीप शर्मा ने कहा कि आज कॉलेज के पुराने दोस्तों के साथ दोबारा मिलकर अच्छा लगा और कई पुरानी यादें ताजा हो गई। उन्होंने कहा कि इस संस्थान का उनके करियर को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान है, जिसके लिए वह संस्थान के हमेशा ऋणी रहेंगे। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं इस प्रतिष्ठित संस्थान का विद्यार्थी रहा हूं, जहां से निकले विद्यार्थी आज हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह मेहनती व्यक्ति हैं और कठोर परिश्रम के बाद एक आम परिवार से निकलकर आज मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने छात्रों से कड़ी मेहनत करने और नशे से दूर रहने की अपील की।इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

TAGGED: Shimla degree college sanjuli
Chandrika November 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article महाराष्ट्र में एनडीए को प्रचंड बहुमत से भाजपा गदगद… अन्य राज्यों में भी जीत की बढ़ाई उम्मीद- .जिला उपाध्यक्ष
Next Article महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर शिमला में पार्टी कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?