By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पांच साल में नगर निगम में आपस में लड़ती रही भाजपा, नहीं हुआ विकास, अब जनता दिखाएगी बाहर का रास्ता: नरेश चौहान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > पांच साल में नगर निगम में आपस में लड़ती रही भाजपा, नहीं हुआ विकास, अब जनता दिखाएगी बाहर का रास्ता: नरेश चौहान
electionhimachal

पांच साल में नगर निगम में आपस में लड़ती रही भाजपा, नहीं हुआ विकास, अब जनता दिखाएगी बाहर का रास्ता: नरेश चौहान

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/04/20 at 4:04 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम के चुनावों को लेकर इन दिनों शिमला में सियासत गर्मा गई हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही नगर निगम चुनावों में अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और वहीं एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप अभी लगा रहे हैं।खासकर शिमला स्मार्ट सिटी को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर हैं और स्मार्ट सिटी के पैसे के दुरुपयोग करने के आरोप लगा रही हैं।
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने जो 5 साल पहले नगर निगम चुनावों के दौरान वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया। लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाए उन समस्याओं का बढ़ाने का काम ही भाजपा ने 5 साल तक किया हैं। 5 साल भाजपा नगर निगम में आपस में ही लड़ती रही हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व के कांग्रेस कार्यकाल के दौरान शिमला शहर और धर्मशाला को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया था पर 2017 में भाजपा सत्ता पर काबिज हुई।
उन्होंने कहा कि शिमला शहर में स्मार्ट सिटी के तहत जो काम होने थे वह नहीं हुए। स्मार्ट सिटी को लेकर जो सपने संजोए थे उसे भाजपा ने पूरी तरह से बर्बाद किया। शिमला शहर में पार्किंग कि जो पहले समस्या थी इन 5 सालों में समस्या को दूर करने के बजाए यह काफी बड़ी हैं। पानी की समस्या जस की तस बनी हुई हैं। इसके अलावा सीवरेज की भी काफी समस्या थी लेकिन इन 5 सालों में भाजपा शासित नगर निगम और सरकार ने शहर में केवल डंगे लगाने और स्टील का स्ट्रक्चर खड़ा करने के अलावा कोई भी काम नहीं किया हैं। अब शिमला की जनता ने मन बना लिया है विधानसभा की तरह नगर निगम से इन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी।
नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनावों से भागती रही हैं। यह चुनाव विधानसभा चुनावों से पहले होने थे लेकिन भाजपा ने हार के डर से इन चुनावों को टालने की कोशिश की और जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो शिमला नगर निगम के चुनाव करवाने का फैसला लिया गया। अब चुनाव हो रहे हैं नामांकन भरे जा चुके हैं तो कांग्रेस एकजुट होकर इन चुनावों में उतर रही हैं। उन्होंने कहा कि जो नाराज हुए हैं और जिन्होंने आजाद नामांकन भरा हैं उनसे भी बात की जा रही हैं और उन्हें जल्द मना लिया जाएगा।
नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सरकार ने प्रदेश में 3 महीने में ही व्यवस्था परिवर्तन का आगाज कर दिया हैं। शिमला मुख्यमंत्री खुद भी शिमला नगर निगम के दो बार पार्षद रहें और शिमला की समस्याओं के बारे में भली-भांति से परिचित हैं । कांग्रेस सरकार शिमला शहर  के विकास में कोई कमी नहीं आने देगी और जो भी वादे अपने घोषणापत्र में करेगी उन्हें जमीनी स्तर पर भी उतारेगी।
TAGGED: BJP, Development, fighting, five years, Municipal Corporation, Shimla, way out
admin April 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 10 हजार फीट की उंचाई पर साइकिल से पहुंचे मंडी के जसप्रीत पॉल
Next Article NFSA में मिलने वाले मुफ्त राशन से अभी भी जिला सोलन में 72000 लोग वंचित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?