मंजूर पठान, चंबा: कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई भाजपा पूर्व विधायक रेणु चड्ढा की तथाकथित ऑडियो के बाद कई तरह के बातें राजनीतिक गलियारों में होने लगी थी। उन्हीं पर विराम लगाने के लिए खुद भाजपा के पूर्व विधायक रेणु चड्ढा सामने आई है। उन्होंने वायरल ऑडियो को कट पेस्ट करार दिया है। भाजपा की पूर्व विधायक रेणु चड्ढा ने अपने निवास स्थान डलहौजी में पत्रकारवार्ता के दौरान इस ऑडियो को झूठा करार देते हुए कहा की आजकल कट पेस्ट का जमाना है ,लेकिन इतना जरूर बता दूं की में इस मामले में मानहानि का दावा करूंगी।
उन्होंने कहा की डलहौजी भाजपा को कुछ लोगों ने प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया है ,जिसके चलते मुझे बतौर पूर्व विधायक होते हुए ह्रास करने का प्रयास होता रहा है। मैं हमेशा चुप बैठी थी। उन्होंने कहा की 2017 में जब हमारी सरकार बनी उसके बाद से कुछ तथाकथित भाजपा के प्राइवेट लिमिटेड के लोगों ने मुझे मंच तक नहीं दिया और एक बार तो मुझे मंच पर आने से रोका गया। जो कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम सलूणी की बात है। इस तरह का बेहूदा अपमान हमेशा कुछ लोग यहां करने का प्रयास कर रहे है।
उन्होंने कहा कि मुझे पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के रूप में नेतृत्व मिला है जो अपने आप में काबिले तारीफ है , लेकिन डलहौजी के कुछ छूटभैया नेता हमें बदनाम करने का प्रयास कर रहे है, इससे पार्टी को नुकसान हो रहा है। रेणु चड्ढा ने कहा की मेरी आवाज को कट पेस्ट करके पेश किया गया , क्योंकि चुनाव के दौरान मेरी ऐसी कोई ऑडियो नहीं आई लेकिन चुनाव के बाद मुझे परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर डलहौजी भाजपा की पूर्व विधायक रेणु चड्ढा ने डलहौजी में पत्रकारवार्ता में कहा की चुनाव के मतदान के बाद मेरे नाम की एक ऑडियो वायरल करवाई जा रही है। जो सरासर गलत है क्योंकि यह ऑडियो मेरी नही है इसे कट पेस्ट करके बनाया गया है। उन्होंने कहा कि डलहौजी में भाजपा प्राइवेट लिमिटेड पार्टी कुछ लोगों ने बना दी है और मुझ जैसी पूर्व विधायक को परेशान किया गया। कई बार मंच पर नही बैठने दिया गया पहले हम चुप रहे लेकिन अब चुप नहीं रहेंगे ,जिन लोगो ने भी मेरे नाम की ऑडियो वायरल करवाई गई है उन लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने कहा की 2017 के विधान सभा चुनावों के बाद एक गुट ने पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड पार्टी बना दिया है जो अच्छे संकेत नहीं है।
