बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): बिलासपुर के घुमारवीं में पुल से व्यक्ति के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जहां शनिवार सुबह एक प्रवासी व्यक्ति ने सीर खड्ड पर बने पुल से छलांग दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पहुंची तो व्यक्ति मृत पड़ा था।

मृतक (37) की पहचान यूपी के बदायूं जिला में कंदरपुर गांव के मलकांत के बेटे ओंकार के रूप में हुई। वह पेंटर का काम करता था।

घुमारवीं के बडडू में किराए के कमरे में रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

