संजीव महाजन, नूरपुर: पहाड़ी पठानकोट बैजनाथ नैरो गेज पर चलने वाली ट्रेनों की संख्या कम होने से यहां की स्थानीय जनता परेशान हैं। इस मुद्दे को लेकर कांगड़ा घाटी में रोजाना ट्रैन यात्रा करने वाले यात्रियों व गुलेर ऐतिहासिक गांव के प्रबुद्ध जनों ने शुक्रवार को गुलेर रेलवे स्टेशन पर बैठक कर ट्रेनों की अपर्याप्त यातायात सेवा से अपनी असंतुष्टता को प्रकट किया। बैठक की अध्यक्षता नवभारत एकता दल के संस्थापक पीसी विश्वकर्मा ने की।
जनता ने कहा कि रेलवे विभाग इस पहाड़ी पठानकोट बैजनाथ नैरो गेज पर बड़ी लापरवाही बरत रहा है और पिछले 3- 4 सालों से ट्रैक की ठीक ढंग से देखभाल व रख रखाव रखने में फेल हुआ है। चक्की पुल पर करोड़ों रुपए मुरम्मत के नाम पर खर्च किए गए है पर पुल बरसाती पानी में बह गया।
विश्वकर्मा ने कहा कि नूरपुर रोड से बैजनाथ तक केवल 2 ही ट्रेनें फेरे लगा रही है, जोकि जनता की मांग को पूरा नहीं कर पर रही है। लिहाजा कम से कम तीन ओर ट्रेनों को यहां ट्रेक पर चालया जाना चाहिए। जनता ने चेतावनी दी है कि यदि एक पखवाड़े के भीतर 3 अतिरिक्त ट्रेनों को नहीं चालया जाता तो जनता आंदोलन करेगी।
