By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: BJP नेताओं पर भाषणों के ज़रिए देश में द्वेष और टकराव की स्थिति पैदा करने का आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > BJP नेताओं पर भाषणों के ज़रिए देश में द्वेष और टकराव की स्थिति पैदा करने का आरोप
himachalpolitical

BJP नेताओं पर भाषणों के ज़रिए देश में द्वेष और टकराव की स्थिति पैदा करने का आरोप

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/05/07 at 5:49 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम कौशल ने प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा नेताओं पर भाषणों के ज़रिए से देश में द्वेष और टकराव की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया है.उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी चुनावी समय में जिस तरह के भाषण कर दे हैं,वह देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है.इस दौरान प्रेम कौशल ने OPS और महिलाओं को 1500 पेंशन के मामले पर हिमाचल भाजपा के नेताओं को भी घेरा.

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने लगाए भाजपा पर ये आरोप

हिमाचल कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं.वह न तो संवैधानिक रूप से वाजिद है और न ही सामाजिक रूप से उचित.प्रधानमंत्री अपने भाषणों में कांग्रेस के घोषणा पत्र की तुलना मुस्लिम लीग से करते हैं.पिछड़ी जातियों के अधिकारों को मुसलमानों को देने की बात कहते हैं.जो सरासर ग़लत है.प्रेम कौशल ने कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण देश की अखंडता और एकता के लिए खतरा हैं.उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और खास तौर पर प्रधानमंत्री लोगों के बीच वैमनस्य और द्वेष की भावना फैलाने का काम कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार मोदी के कार्यकाल में विकसित भारत बनाने की बात करते हैं. दूसरी ओर देश की जनता को मुफ्त राशन दिया जा रहा है. लोगों को सरकार के मुफ़्त राशन पर निर्भर रहना पड़ रहा है,यह कैसा विकसित भारत है.कांग्रेस पर तुष्टिकरण के आरोप लगाए जाते हैं,लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपनी नीतियों के जरिए देश में समानता लाने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथन को गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है.उनके कथन का तात्पर्य देश के आम लोगों तक धन पहुंचाने का है,ताकि देश की आम जनता वास्तविकता में आर्थिक रूप से मजबूत हो.वास्तविकता यह है कि भाजपा देश में पूरी तरह से एक्सपोज हो गई है.भाजपा ने बीफ निर्यात करने वाली कम्पनी से चंदा लिया. अग्निवीर जैसी योजना और सरकारी उपक्रमों के निजीकरण से युवाओं पर कुठाराघात किया.भाजपा के कार्यकाल में महिलाओं की स्थिती ठीक नहीं हैं.

इस दौरान प्रेम कौशल ने कहा की प्रदेश भाजपा के नेता हिमाचल में OPS जारी रखने की बात कर रहे हैं.OPS के चलते भाजपा के साथ जो विधानसभा चुनाव में हुआ उससे भाजपा के नेता घबरा गए हैं.इस दौरान उन्होंने भाजपा नेत्री रशिमधर सूद पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 देने का वादा किया लेकीन बीजेपी इसके विरोध में है.भाजपा नेत्री रशिमधर सूद ने प्रेस वार्ता में कहा कि मुफ़्त में 1500 क्यों दें.प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार हिमाचल के कर्मचारियों के 9000 करोड़ पर कुंडली मारकर बैठी है. भाजपा पहले उसे हिमाचल सरकार को लौटाने की सोचे

TAGGED: Shimla congress spokesperson
Chandrika May 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राष्ट्रपति के शिमला में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम को लेकर सोलन में भी किया गया ट्रैफिक में बदलाव
Next Article AICC महासचिव व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता..यौ*न उत्पीडन मामले में BJP सांसद का उठाया मुद्दा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?