बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -श्री नैना देवी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जो भाजपा नेता दिल्ली में जाकर हिमाचल के हितेषी होने का ढोंग कर रहे हैं, उनका उद्देश्य रहता है कि दिल्ली से कहीं हिमाचल प्रदेश को ज्यादा राहत ना मिल जाए इसीलिए बार-बार दिल्ली जाते हैं और वापस आकर कहते हैं कि वह हिमाचल प्रदेश को राहत दिलाने के लिए दिल्ली गए थे ।
राहत राशि को लेकर उठाए सवाल
अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो भी अभी तक सहायता की है वह उनकी रूटिंग राशि है,जो उनका हक बनता है जो उन्हें दी गई है । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का हक है,जिसमें हिमाचल प्रदेश को 315 करोड रुपए मिलने थे, लेकिन अभी तक मात्र 190 करोड रुपए की सहायता ही केंद्र सरकार से मिली है और जो उनका पैसा 125 करोड रुपए बचता है वह भी केंद्र सरकार ने जारी नहीं किया है । उन्होंने कहा कि इस विपदा की घड़ी में हिमाचल प्रदेश की जनता ने माता श्री नैना देवी के दरबार से और अन्य मंदिरों से राहत राशि हिमाचल प्रदेश सरकार को मिली है । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ प्रदेश सरकार पूरी तरह खड़ी है और उनसे जो भी सहायता हो पाएगी वह करेंगे ।
