अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण विभाग पूर्व सैनिकों कोटे के तहत पूर्व सैनिकों को विभिन्न सरकारी विभागों में पद भरने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिला पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। विभिन्न विभागों के 31 पदों के लिए 10 से 15 के करीब पूर्व सैनिक ही पूर्व कल्याण निदेशालय के रोजगार विभाग में दस्तावेज चेक करवाने पहुंचे, जबकि सभी अकाउंट के पदों के कोड एक सामान होने के चलते पूर्व सैनिक रोजगार कक्ष ने इन पदों के विभिन्न जिला से पहुंचे पूर्व सैनिकों का एनसीओ कोड न होने चलते साक्षात्कार को स्थगित कर दिया हैं।
बता दें कि पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के पास अकाउंटेंट के दो पद , अकाउंटेंट कम मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर के एक पद, जेओए अकाउंट्स के 24 पद, जूनियर अकाउंटेंट के 3 पद व सीनियर असिस्टेंट अकाउंट का एक पद हैं जिसे भरा जाना हैं।
पूर्व सैनिक रोजगार विभाग हमीरपुर अधिकारी रविंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि 31 पदों के लिए विभिन्न जिलाें के पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया हैं। इसमें से 10 के करीब पूर्व सैनिक ही पूर्व सैनिक के रोजगार विभाग में दस्तावेज चेक करवाने के लिए पहुंचे है। प्रमाण पत्रों की जांच करने के उपरांत योग्यता अनुरूप इनका पैनल तैयार किया जा रहा हैं। पैनल के अनुरूप ही सिनियोरिटी के आधार पर नौकरी दी जाएगी।
पूर्व सैनिक रोजगार विभाग हमीरपुर के जेओआई संजय कुमार ने बताया कि विभिन्न जिला के पूर्व सैनिकों के लिए पांच प्रकार के अकाउंट के पदों के साक्षात्कार का आयोजन किया गया हैं। विभिन्न जिला से आए हुए पूर्व सैनिकों का एनसीओ कोड नहीं था। उन्होंने बताया कि एनसीओ कोड के साथ एक और एक सामान्य कोड जोड़ा जाएगा जिससे विभिन्न विभागों के अधिक से अधिक पदों को भरा जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि इसी चलते पांच प्रकार के अकाउंट के पदों के साक्षात्कार को स्थगित कर दिया गया जल्द ही साक्षात्कार की तिथि के बारे में सभी पूर्व सैनिकों को विभाग की बेवसाइट पर अपलोड़ कर सूचित कर दिया जाएगा।
