भावना शर्मा, शिमला: प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से सत्ता में आने के बाद लिए जा रहे फैसलों का भाजपा लगातार विरोध जता रही हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से भाजपा के कार्यकाल ने बीते 6 माह ने खोले गए संस्थानों और कार्यलयों को डी निटिफाई करने पर भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है और अब सरकार की ओर से डीजल पर बढ़ाए गए वैट को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरने का काम कर रही हैं। इन्हीं सब फैसलों म आधार पर पूर्व मंत्री और विधायक विक्रम ठाकुर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को अनुभवहीन करार दिया हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व की भाजपा सरकार की ओर से खोले गए संस्थानों को यह सरकार बंद कर रही हैं,जबकि लोगों की मांग पर ही यह विभाग खोले गए थे लेकिन सरकार अब इन्हें बंद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अनुभवहीन हैं। ना तो वे कभी मंत्री रहे और ना ही चेयरमैन रहे। उन्हें अनुभव नहीं हैं जिसके चलते इस तरह के फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सदन के अंदर भी और बाहर भी इन फैसलों का विरोध कर रही है।
वहीं डीजल पर वैट बढ़ाने पर भी विक्रम ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधा ओर कहा कि विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस लगातार महंगाई को मुद्दा बनाकर हो हल्ला करती रही, लेकिन अब सत्ता में आते ही सूक्खु सरकार ने अपना असली रूप दिखा दिया हैं। डीजल पर वैट बढ़ा दिया गया है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इससे आम लोगों पर बोझ पड़ने वाला हैं। डीजल के दाम बढ़ने से सभी वस्तुओं पर इसका असर पड़ेगा और महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इसका असर सब्जी से लेकर उद्योगों तक पड़ेगा। सरकार को इस फैसले पर दोबारा से विचार करना चाहिए और डीजल पर वैट को वापिस लेना चाहिए।
कांगड़ा को एक मंत्री देना दुर्भाग्यपूर्ण
वहीं प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा जिला को एक मंत्री देने पर भी विक्रम ठाकुर ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों में कांगड़ा को चार-चार मंत्री मिलते रहे लेकिन इस सरकार में केवल एक मंत्री दिया गया हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण हैं। कांगड़ा की जनता ने कांग्रेस को 10 सीटें जीता कर दी हैं और लोगों को भी काफी उम्मीदें थी लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया हैं।
