संजीव महाजन, नूरपुर: प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की सर्दी ने सभी लोगों को ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर कर रखा हैं। वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में धुंध और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ठंड इतनी ज्यादा है कि सुबह सवेरे घरों से निकलना मुश्किल हो गया हैं। वहीं धुंध के चलते सड़कों पर वाहन चलाने में भी लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए जिला कांगड़ा में प्रशासन ने स्कूलों के समय सारणी में भी बदलाव किया हैं।
जिला कांगड़ा उपायुक्त निपुण जिंदल की ओर से जिला कांगड़ा के सात उपमंडलों में स्कूलों की समय सारणी को 8 जनवरी से 31 जनवरी तक बदला गया हैं।बच्चों का समय सारणी बदले जाने के बाद आज पहला दिन था । आज बच्चें सुबह 9 बजे स्कूल पहुंचने के बजाए 10 बजे स्कूल पहुंचे। स्कूल की समय सारणी में किए गए इस बदलाव से बच्चे भी खुश हैं और उन्हें सुबह सवेरे ठंड के बीच अब स्कूल नहीं आना पड़ रहा हैं।
नूरपुर सुलियाली स्कूल की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा महिमा ने बताया कि स्कूल की समय सारणी में बदलाव के फैसले से बच्चों को राहत मिली हैं। सर्दी की वजह से छोटे बच्चों को सुबह स्कूल आने में परेशानी होती थी। हम भी पंजाब लहरुहन से आते हैं जब हम सुबह आते थे तो बहुत ज्यादा धुंध पड़ी होती थी और सर्दी भी काफी ज्यादा होती हैं। ऐसे में अब स्कूल थोड़ा देरी से लगेगा जिससे सुबह जल्दी स्कूल आने से राहत मिलेगी।
