मंजूर पठान, चंबा: हिमाचल प्रदेश में अब सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। इसका मुख्य कारण इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव का होना है। इसी के मद्देनजर आज राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने शनिवार को चुराह विधानसभा क्षेत्र के कोटि में महिला मोर्चा के सम्मेलन में शिरकत की जहां पर सांसद का चुराह के कोटि पहुंचने पर महिला कार्यकर्ताओं ने बड़ी की गर्मजोशी में साथ स्वागत किया।
इस महिला मोर्चा सम्मेलन में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश में सरकार और केंद्र सरकार ने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मोदी सरकार ने हर वर्ग को ध्यान रखते हुए कई ऐसी योजनाएं चलाई जिसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने साथ कि कहा कि आज जिस तरह से मेरी महिलाएं बहनों ने इस सम्मेलन में भाग किया है इस से साफ़ जाहिर हो रहा है कि राज्य में भाजपा सरकार फिर से सरकार बनाएगी।
राज्यसभा सांसद और उपसभापति इंदु गोस्वामी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश व केंद्र सरकार लगातार बेहतरीन विकास कर रही है। इन विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाना है ताकि हिमाचल प्रदेश में मिशन रिपीट कर सके। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि सरकार की महिलाओं के प्रति बेहतरीन सोच है हमारी सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है ।
वहीं दूसरी और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज ने महिला मोर्चा के सम्मेलन के दौरान राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी का स्वागत करते हुए कहा है कि महिलाओं के लिए सरकार ने कई तरह की योजना चलाई है और इस विधानसभा क्षेत्र में महिला मंडलों के लिए राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी ने 20 लाख देने की बात कही है। जल्द ही इसका लाभ महिला मंडलों को मिलने वाला है।
