By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा विधायक डॉ.जनकराज देना चाहते हैं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, अनुमति के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > भाजपा विधायक डॉ.जनकराज देना चाहते हैं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, अनुमति के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
healthhimachal

भाजपा विधायक डॉ.जनकराज देना चाहते हैं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, अनुमति के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/31 at 2:35 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: चंबा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र से जीत कर आए डॉक्टर जनक राज एक बार फिर से स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। डॉक्टर जनक राज प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में निशुल्क सेवाएं देना चाहते हैं और बीमार लोगों का इलाज करना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने सरकार से अनुमति मांगी हैं। डॉक्टर जनक राज ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र भी लिखा हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे बिना किसी वेतन भत्ते के न्यूरो सर्जरी के मरीजों को सेवाएं देना चाहते हैं।
डॉ.जनक राज ने कहा कि उन्होंने काफी लंबे समय तक प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी है और अब वह राजनीति में उतरे हैं। वे भरमौर विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। ऐसे में जो उनका अनुभव है वह उसका प्रयोग कर लोगों के हित के लिए अस्पतालों में अपनी सेवाएं जारी रखना चाहते हैं। वह सरकार से बिना पैसे लिए मरीजों की सेवा करना चाहते हैं। सरकार जिस तरह से भी उचित समझे वह उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा या टांडा मेडिकल कॉलेज में सेवाएं देने के लिए अनुमति दे सकती हैं।
उन्होंने कहा कि इस को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखा है और यदि उन्हें अनुमति मिलती है तो वह निशुल्क तौर पर अपनी सेवाएं अस्पतालों में देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों से भी उन्हें ऑफर आ रहे है लेकिन उनके पास जो अनुभव है वह प्रदेश की जरूरतमंद लोगों के लिए उसका इस्तेमाल करना चाहते हैं।
बता दे की डॉ. जनकराज न्यूरो सर्जरी में स्पेशलिस्ट हैं और आईजीएमसी में कई सर्जरी कर चुके हैं। पूर्व जयराम सरकार के दौरान आईजीएमसी में चिकित्सा अधीक्षक का पद भी डॉ. जनक राज संभाल चुके हैं। जनकराज 20 सालों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए उन्होंने सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया था। राज्य सरकार ने 19 अक्तूबर, 2022 को इनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद चंबा जिला के भरमौर विधानसभा क्षेत्र से यह विधानसभा चुनाव लड़े और जीत गए।
डॉ. जनक राज ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को हराया था, लेकिन अब विधायक बनने के बाद उन्होंने बिना पैसे लिए मरीजों के ऑपरेशन करने की अनुमति मांगी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भी वे सड़को पर मरीजों को देखते हुए नजर आए और अभी भी लोग उन्हें फोन कर परामर्श लेते है और साथ ही कहीं भी दिख जाए तो रिपोर्ट दिखाने पहुंच जाते हैं।
TAGGED: BJP MLA, Chief Minister, Dr. Janakraj, health services, permission, Shimla
admin January 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article फिट इंडिया मुहिम के चौथे संस्करण का धर्मशाला में हुआ आयोजन, करवाई गई अलग-अलग प्रतियोगिताएं
Next Article मुख्यमंत्री के निर्देश पर आंत्रशोथ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे राजनीतिक सलाहकार, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?