बद्दी/जगत सिंह: दून विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक व भाजपा प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी ने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेसी पर हल्ला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का एक बड़ा नेता इन दिनों भारत जोड़ो नामक यात्रा कर रहे है, लेकिन उधर कांग्रेस पार्टी में कांग्रेसियों की यात्रा चल रही है।
कांग्रेस के ज्यादातर नेता भाजपा को ज्वाइन कर रहे हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में कांग्रेसी बुरी स्थिति से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक बड़ा नेता कहता है कि आटा ₹40 लीटर हो गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को यह तक मालूम नहीं आटा किलो में बिकता है या लिटरों में उस नेता का क्या हाल होगा और देश का वह कैसे बना पाएगा।
पम्मी को मंत्रिमंडल में शामिल करने के संकेत दिए
सीएम जयराम ठाकुर ने दून विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर जनता परमजीत सिंह पम्मी पर आशीर्वाद रखती है तो दून विधानसभा क्षेत्र का कद भी बढ़ाया जाएगा यानी कि उन्होंने इशारों ही इशारों में विधायक परमजीत सिंह पम्मी को मंत्रिमंडल में शामिल करने के संकेत दे दिए हैं।
