नालागढ़ : जगत सिंह – भाजपा सांसद सुरेश कश्यप दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में दो दिवसीय दौरे पर हैं और इस दौरान वह जनसंपर्क अभियान के तहत जहां केंद्र सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचा रहे हैं वहीं कांग्रेस सरकार की कमियों को जनता के बीच में रख रहे है।
इसी बीच सुरेश कश्यप ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस की सरकार ने चुनावों के समय में लोगों से 10 गारंटीयों के नाम पर झूठे वादे किए और उन्होंने 6 महीने की सरकार के बाद भी एक भी गारंटी पूरी नहीं की । जिसके चलते प्रदेश की जनता के साथ उन्होंने धोखा किया है और सरकार में आते ही कांग्रेस द्वारा लोगों पर महंगाई बोझ डाला गया है और पेट्रोल डीजल पर भी बैट बढ़ाकर महंगाई बढ़ाई गई है । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों के चलते एक बार फिर देश में भाजपा अपनी सरकार रिपीट करेगी
