शिमला : चंद्रिका – हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपाया है । वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिन्दल से बात कर प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान से संबंधित हालात का जायजा लिया।
सहायता के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से पैदा हुए हालात और लोगों की परेशानी को देखते हुए नड्डा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद का निर्देश दिया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश भाजपा ने सूचना एवं सहायता के लिए दो नंबर 9317221289 और 8580616570 भी जारी किया है, जिस पर संपर्क किया जा सकता है। भाजपा ने लोगों से मदद के लिए जारी किए नंबर पर संपर्क करने का आग्रह किया है। साथ ही, सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्षों को भी इस नंबरों पर संपर्क करने के आदेश जारी किए ताकि लोगों की मदद की जा सके।
