सोलन : योगेश शर्मा- हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है । सोलन जिला में भी पिछले कई घंटों से लगातार बारिश का दौर जारी है,जिस कारण नदी नाले उफान पर आ चुके हैं । जिला प्रशासन सोलम की ओर से लोगों से नदी नालों से दूर रहने और बेवजह यात्रा ना करने की अपील की गई है । बहरहाल कई जगहों पर लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन और बादल फटने के मामले भी सामने आ रहे हैं। सोलन के अश्वनी खड्ड में पहाड़ी से भूस्खलन होने का मामला सोमवार को सामने आया है । वही बड़ोंग के साथ लगते चेवा स्कूल के नजदीक बादल फटने से तबाही का मंजर देखने को मिला है ।
सोलन में बारिश का दौर जारी ..पहाड़ियों से लगातार हो रहा भूस्खलन
Leave a comment
Leave a comment
