अरविंदर,सुजानपुर: सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के बगेहड़ा के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) कमलेश कुमार ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद कमलेश कुमार ने कहा कि बीजेपी की तानाशाही में उनका दम घुट रहा था। बीजेपी में अब कार्यकर्ताओं की कोई कदर नहीं है। जबकि सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा न केवल कार्यकर्ताओं के असली कदरदान है बल्कि जनता के सुख-दुख में हरदम साथ खड़े होने वाले नेता है जिनको सुजानपुर की अधिकांश जनता दिल से नेता मानती है।
उन्होंने कहा कि सुजानपुर में बीजेपी के दबाव-प्रभाव में झंडे-डंडे जितने मर्जी लगें लेकिन जनता दिल से राणा की मूरीद है और उनकी तरफदारी करती है। यह विगत विधानसभा चुनावों में भी साबित हो चुका है और आने वाले विधानसभा चुनावों में भी साबित होगा।
