By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: इस सड़क मार्ग पर आई दरारें, कभी भी गिर सकता है हिस्सा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > इस सड़क मार्ग पर आई दरारें, कभी भी गिर सकता है हिस्सा
himachal

इस सड़क मार्ग पर आई दरारें, कभी भी गिर सकता है हिस्सा

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/12 at 6:42 PM
Share

शिमला (चन्द्रिका): शिमला नागरिक सभा की कैथू इकाई ने कैथू अनाडेल सड़क के जगह-जगह टूटने पर कड़ा संज्ञान लिया है। नगर निगम शिमला से जनता की सुरक्षा करने के लिए सड़क को तुरन्त दुरुस्त करने की मांग की है। नागरिक सभा ने चेताया है कि अगर इस संदर्भ में तुरन्त कार्रवाई न हुई तो नागरिक सभा आंदोलन करेगी।
नागरिक सभा नेता विजेंद्र मेहरा,कैथू इकाई संयोजक बालक राम व सह संयोजक रंजीव कुठियाला ने कहा कि कैथू अनाडेल सड़क पूरी तरह ज़र्ज़र हो चुकी है। इस सड़क में कई जगह दरारें आ चुकी हैं। भर्ती दफ्तर व चिटकारा पार्क पर दो जगह सड़क पूरी तरह गिर चुकी है। चिटकारा पार्क में सड़क में कई मीटरों तक निरन्तर दरारें आ चुकी हैं। इस सड़क का ज़्यादातर हिस्सा कभी भी गिर सकता है। जहां पर दरारें हैं वहां पर एक बहुत बड़ा पेड़ है व वहां पर कई मीटर तक निरन्तर दरार है। इस पेड़ के गिरने से कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए इस पेड़ को या तो तुरन्त काटा जाए अथवा उसकी छंटाई की जाए।

उन्होंने कहा कि यह सड़क गिरने से कभी भी कैथू अनाडेल का पैदल मार्ग व वाहनों की आवाजाही बंद हो सकती है जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नागरिक सभा ने इस पूरे मसले पर नगर निगम शिमला की कार्यप्रणाली को गैर जिम्मेदाराना करार दिया है क्योंकि लगभग एक  महीने से यह यथास्थिति बरकरार है व इस संदर्भ में कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नगर निगम शिमला के प्रशासन को जनता के जानमाल के नुक्सान व सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने नगर निगम शिमला प्रशासन को चेताया है कि अगर उक्त सड़क को दुरुस्त न किया गया तो नागरिक सभा सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी।

TAGGED: Accient, Cathu Annadel Road, Road Cracks, Shimla
admin September 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कमलेश कुमार बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल,बीजेपी में नहीं कर्तकर्ताओं कि कद्र
Next Article नाहन में इस दिन बजेगा ‘भूकंप का सायरन’, NDRF की टीम देगी टिप्स
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

Ago

बल्देयां जिला परिषद वार्ड-18 से कांग्रेस प्रत्याशी बने ओम प्रकाश, समर्थकों संग भरा नामांकन

Ago

ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?