सोलन :योगेश शर्मा (TSN)- सोलन शहर में हुई अतिक्रमण की कार्यवाही का विरोध पिछले कल व्यापारियों ने किया तो वहीं आज उसका विरोध करते भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नजर आए ।
खादी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलरिया का कहना है कि सोलन में प्रदेश सरकार हिटलर शाही पर उत्तर आई है । बिना नोटिस के ही प्रशासन ने शहर में बुलडोजर चला दिया भारतीय जनता पार्टी अतिक्रमण का विरोध नहीं कर रही है, परंतु जो तरीका अपनाया गया है भारतीय जनता पार्टी उसका विरोध कर रही है। शहर से अतिक्रमण तो हटना ही चाहिए परंतु उसके लिए प्रशासन को योजनाबद्ध ढंग से कार्य करना चाहिए,ना कि हिटलर शाही पर उतर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की इस हिटलर शाही से व्यापारी वर्ग सहमा हुआ है और बाजार में हुई तोड़फोड़ से सभी परेशान है । प्रदेश सरकार इसके लिए जिम्मेदार है उन्हें एक बार इस बारे में सोचना चाहिए और अगर अतिक्रमण हटाना ही है तो पहले व्यापारियों को नोटिस दिया जाए उसके बाद अगर वह व्यापारिक स्वयं अपना अवैध कब्जा नहीं हटता है तब उस पर जेसीबी चलाई जाए।
