जुब्बल,संजु चौधरी(TSN)-भाजपा जुब्बल मंडल के मंडल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया रेस्ट हाउस में पूर्ण हुई।बैठक में चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहें,उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता चेतन ब्रागटा,जिला अध्यक्ष अरुण फालटा पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा,नवनियुक्त कोटखाई नावर के मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह डोगरा एवं सभी बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में मंडल अध्यक्ष के रूप में मीनाक्षी मानटा का चयन हुआ।इस नियुक्ति पर चेतन ब्रागटा ने नवनियुक्त महिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।
इस उपलक्ष्य ने कर्ण नंदा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा की भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है जिसके अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में 19 लाख से ज्यादा प्राथमिक सदस्य बना कर भाजपा ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।जुब्बल नावर और कोटखाई मंडल में 25000 से अधिक सदस्यता इस बात को दर्शाता है कि भाजपा का संगठन कितना मजबूत है। भाजपा ने जहां हर वर्ग की मजबूती के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में काम किया है वहीं कांग्रेस से दलित,पीड़ित और गरीबों को दबाने का प्रयास किया है।
