मंडी,धर्मवीर(TSN)-भारतीय जनता पार्टी ने मंडी जिला में आज मंडल अध्यक्षों का चयन कर लिया है।सदर भाजपा की शहरी इकाई के लिए राहुल सैन व कोटली इकाई के लिए मेघ सिंह को सर्व सहमति से अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। सदर में संपन्न हुए इन चुनावों में पार्टी की ओर से शहरी इकाई में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिलाल अहमद शाह व कोटली इकाई के लिए विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी को प्रभारी नियुक्त किया गया था।दोनों क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई,सदर विधायक अनिल शर्मा इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विधायक अनिल शर्मा ने दोनों मंडल अध्यक्षों का हार पहनाकर किया स्वागत
चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर सदर विधायक अनिल शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों मंडल अध्यक्षों का हार पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर चुनाव प्रभारी बिलाल अहमद शाह ने कहा कि भाजपा का इतिहास रहा है कि आम कार्यकर्ता को हमेशा पहल दी है। आज भी आम कार्यकर्ता को सर्वसम्मति से सदर की कमान सौंपी गई है।उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों लेकर भी भाजपा ने आज से ही काम करना शुरू कर दिया है। 2024 में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान भी जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बेहतर कार्य किया है। इन चुनावों में सांसद कंगना रनौत को एकतरफा लीड़ दिलाकर भाजपा ने मंडी में एकजुटता का परिचय दिया है।
