नाहन : देवेन्द्र कुमार – बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला नगर निगम चुनाव में जीत का दावा किया है। कश्यप ने कहा है कि 4 महीनों के कार्यकाल के भीतर ही प्रदेश में माहौल सरकार के खिलाफ चल रहा है। सिरमौर जिला के दौरे पर पहुंचे सुरेश कश्यप सराहा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे ।
सुरेश कश्यप ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव को भाजपा गंभीरता से ले रही है और भाजपा ने चुनाव में जीत दर्ज करेगी उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो कमी पार्टी की तरफ से रही थी उस कमी को इन चुनावों में पूरा किया। उन्होंने कहा कि मात्र 4 महीने के कार्यकाल में लोग प्रदेश सरकार के खिलाफ हो गए है।और जो वायदे जनता से सरकार ने किए थे वह पूरे नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी से महंगाई बढ़ाना शुरू कर दिया है साथ ही वाटर सेस से दामों में बढ़ोतरी और बिजली की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है ।
कश्यप ने कहा कि कांग्रेस 10 गारंटी में से एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है और सिर्फ छलावा प्रदेश की जनता के साथ किया जा रहा है जबकि मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने मंदिरों में जाकर कसमें खाई थी कि वह अपने हर वायदे को पूरा करेंगे । उन्होंने कहा कि हिमाचल दिवस पर कई घोषणाओं की उम्मीद है प्रदेश के कर्मचारियों और आम जनता को थी मगर कोई घोषणा जनहित में नहीं हुई । उन्होंने कहा कि काँग्रेस ने महिलाओं को जहाँ 1500 रुपए देने का वायदा पूरा नहीं कर पाई वही किसानों से दूध और गोबर खरीदने के वायदे को भी अमलीजामा नहीं पहना पाई है जिससे महिलाओं के साथ-साथ किसानों बागवानों में भी सरकार के प्रति रोष है।
