बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: नंगल भाजपा के अध्यक्ष राजेश चौधरी ने आम आदमी पार्टी पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। भ्रष्टाचार गुंडागर्दी का बोलबाला है इसके अलावा नशा माफिया खनन माफिया शराब माफिया पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। जब पंजाब में ही आम आदमी पार्टी की ऐसी हालत है तो हिमाचल में पार्टी खाता भी नहीं खोल पाएगी, उनके क्षेत्र की सीमाएं बिलासपुर ऊना जिला से लगती है और यहां पर पूरी तरह से माहौल भाजपा के पक्ष में है। यह बात नंगल भाजपा मंडल के अध्यक्ष मंदिर ट्रस्टी राजेश चौधरी ने श्री नैना देवी के दर्शन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
राजेश चौधरी ने कहा कि पूरा देश केंद्र में मोदी की सरकार में उन्नति के पथ पर अग्रसर है और हिमाचल प्रदेश जयराम के नेतृत्व में विकास की तमाम ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इतिहास बदलेगा और फिर से भाजपा सत्तारूढ़ होगी हिमाचल प्रदेश के इलाकों का वह लगातार दौरा कर रहे हैं। उनका नंगल क्षेत्र हिमाचल के बिलासपुर ऊना जिला से लगता है और यहां पर पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में एक लहर देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय में हिमाचल की जनता इतिहास कायम करेगी और भाजपा की सरकार प्रदेश में सत्तारूढ़ होगी।
