सचिन शर्मा, मनाली: विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है वह मनाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर 21 अक्तूबर को नामांकन भरेंगें।
जीत का चौका लगाने के लिए एक बार फिर गोविंद सिंह ठाकुर मैदान में उतरेंगे। बता दे कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में चुनावों को लेकर मुकाबला रोचक होता जा रहा है। पुनाली विधानसभा क्षेत्र में अभी तक एक बार भी कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाई है। विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी में टिकट को लेकर घमासान चल रहा है।
कांग्रेस पार्टी से भुवनेश्वर गौड़ और हरि चंद शर्मा के बीच टिकट को लेकर कश्मकश चल रही है। मनाली में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने टिकट मिलने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी का पूरा समर्थन देने को लेकर भी कसम खाई है।
