मंडी/परी शर्मा: हिमाचल के जिला मंडी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज है। मंडी में भाजपा विधायक अनिल शर्मा की मौजूदगी में करीब 80 लोगों ने भाजपा में शामिल हुए। अनिल शर्मा ने भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों को भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया और एकजुट होकर कार्य करते हुए जीत हासिल करने की हुंकार भरी। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर खुद को मुख्यमंत्री का दावेदार मानने पर भी चुटकी ली।
मीडिया से बातचीत के दौरान अनिल शर्मा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का परिवार बढ़ा है और दिल खोलकर सभी कार्य करते हुए जीत हासिल कारेगें। उन्होंने कहा कि मंडी के लोगों का दायित्व बनता है कि एक भी सीट हमारे हाथ से नहीं निकले। ओपीएस को लेकर अनिल शर्मा ने कहा कि बिना केंद्र सरकार की मदद से कोई भी राज्य सरकार ओपीए को लागू नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि वे ओपीएस का विरोध नही करते लेकिन ओपीएस को लागू करने के लिए रणनीति बनानी पड़ेगी और मजबूत सरकार ही ओपीएस को लागू कर पाएंगी। कांग्रेस चुनावी बेला में इस तरह का प्रलोभन दे रही है।
अनिल शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर पर भी निशाना साधा। अनिल ने कहा कि एक कांग्रेस को नेता जो पड़ोसी भी है और खुद को कांग्रेस का वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री का दावेदार भी कहते हैं, वही दूसरी और एक मुख्यमंत्री हमारे घर में ही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरों में कांग्रेस जिसका नाम लेकर चली है उनका फोटो भी नहीं है। अनिल ने कहा कि अगर कौल सिंह साथ देते तो बहुत पहले मंडी से सीएम पंडित सुखराम बन सकते थे।
