शिमला : चन्द्रिका- भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल ने आज शोघी बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने की।
शोघी में बिजली बोर्ड के सब डिवीज़न को डी-नोटिफाई करने पर कोंग्रेस सरकार को कोसते हुए शिमला ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ सरकार दगाबाजी कर रही है और जन-विरोधी निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर युक्त बैनर और ज्ञापन जल्द ही हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को सौंपा जाएगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के प्रदेश में सत्तासीन होते ही डी-नोटिफाई किए गए 619 कार्यालयों , शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य सेंटर जैसे संस्थानों के खिलाफ चल रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत शिमला ग्रामीण के शोघी भाजपा मंडल ने विरोध दर्ज किया। सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता भी हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बनी ।
