शिमला : चन्द्रिका- अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता देहरादून में हुई। महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश सचिवालय की टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।।
महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश सचिवालय की टीम ने फाइनल में आंध्रप्रदेश को एकतरफा मुकाबले में 40-11 के भारी अंतर से हराया । इसी के साथ महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश सचिवालय की टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।हिमाचल प्रदेश सचिवालय टीम महिला वर्ग में प्रोमिला,कप्तान, शिल्पा , मीनाक्षी , मोनिका ,गोपी , सरिता , भावना , कविता , कृष्णा , ज्योति हिना, आशा , शीशम और टीम मैनेजर गुलपाल वर्मा व टीम कोच राजिंद्र सिंह पांटा ने इस जीत पर खुशी जाहिर की।
