अरविंदर सिंह,हमीरपुर : भारतीय जनता पार्टी सैनिकों का वह कर्मचारियों का कितना सम्मान करते हैं वह वन रैंक वन पेंशन हो या अन्य मांगे भाजपा ने इन्हें पूरा करके दिखाया है। यह बात जिला भाजपा के महामंत्री अभयवीर सिंह लवली ने कही। उन्होंने कहा कि सुजानपुर के विधायक क्या करेंगे फौजियों का सम्मान क्योंकि खुद भाजपा ने उनके खिलाफ एक पूर्व सैनिक को चुनाव में उतारा है।
जिस विधानसभा क्षेत्र से प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल चुनाव लड़ते थे, आज खुद उसी चुनाव क्षेत्र से भाजपा ने एक पूर्व सैनिक को चुनावों में उतारकर यह स्पष्ट किया है कि भारतीय जनता पार्टी सैनिकों का वह कर्मचारियों का कितना सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल का भी फौजियों को सम्मान दिलवने में सहयोग रहा है। यह बात जिला भाजपा के महामंत्री अभयवीर सिंह लवली ने कही।
हमीरपुर के पार्टी मीडिया कार्यलय में बात करते हुए लवली ने कहा कि विधानसभा से सैनिक व पूर्व सैनिक के परिवार ओर जनता एक आम कार्यकर्ता को टिकट मिलने पर बहुत खुश है जिससे जनता में भारी जोश है। जनता ने ठान लिया है इस बार एक पूर्व सैनिक को विधानसभा क्षेत्र से जीता कर विधानसभा में भेजकर ही रहेंगे।
